क्षेत्र के ग्राम काठा स्थित ईंट भटठे पर निरीक्षण करते एसडीएम खेकड़ा एवं प्रदूषण विभाग की टीम
- फोटो : KAHKRA
एसडीएम ने काठा क्षेत्र में दो ईंट भट्ठों का किया निरीक्षण
खेकड़ा (बागपत)। उपजिलाधिकारी खेकड़ा एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को ग्राम काठा के जंगल में स्थित दो ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने भट्ठा संचालक व मुनीम से आवश्यक कागजात मांगे और नियमों की अवहेलना कर भट्ठा न चलाने के कड़े निर्देश दिए।
खेकड़ा के जंगल में बड़ी संख्या में ईट भट्ठे स्थित है। इनमें कुछ भट्ठे चल रहे हैं और कुछ बंद पडे़ हैं। काठा रोड पर दो ईंट भट्ठों की सीमा तो बडे़ पब्लिक स्कूलों से भी मिली हुई है। जिन पर स्कूल संचालक कई बार आपत्ति भी जता चुके हैं। बुधवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्रा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई में काठा के दो ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि दोनों ईंट भट्ठे बंद मिले। उन्होंने भट्ठा संचालक और मुनीम आदि से भट्ठे से संबंधित कागजात मांगे और भट्ठों को चलाने से पहले सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए।