फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में सशस्त्र सीमा बल के जवान के साथ हाथापाई का प्रयास, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर व टयौढी गांव के बीच रोडवेज बस में हंगामा हो गया। चालक व परिचालक ने बस में सवार सशस्त्र सीमा बल के जवान से अभद्रता का प्रयास किया। इस पर यात्रियों ने बस रुकवा ली और चालक-परिचालक को नीचे उतारने का प्रयास किया। इस पर चालक बस लेकर फरार हो गया। इस संबंध मेें जवान ने कोतवाली में चालक व परिचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिहारीपुर गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान संदीप पुत्र प्रहलाद ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गया था। वह रविवार को काम पूरा करके दिल्ली शिव विहार से सरूरपुर कलां के लिए बस में सवार हुआ। उससे रास्ते में बस चालक व परिचालक ने अभ्रदता कर हाथापाई का प्रयास किया। पूरे रास्ते उनके बीच कहासुनी चलती रही। बस सरूरपुर व ट्यौढी गांव के बीच पहुंची तो यात्रियों ने उसे रुकवा लिया। उन्होंने बस चालक व परिचालक को नीचे उतरने के लिए कहा। इस दौरान चालक बस लेकर फरार हो गया। इस संबंध में जवान ने कोतवाली में बस चालक व परिचालक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर आई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें