फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषचंद बोस के साथ मिलकर छुड़ा दिए थे अंग्रेजों के छक्के

विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी चौधरी इलम सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। देश को आजादी दिलाने में बावली गांव के स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय इलम सिंह का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद बोस के साथ मिलकर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। सिंगापुर में 25 दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर देश को आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज में शामिल रहे बावली गांव के निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इलम सिंह का गत वर्ष निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। परिजनों के मुताबिक देश को आजादी दिलाने में इलम सिंह का विशेष योगदान रहा है। वर्ष 1941-42 में आजाद हिंद फौज में तोपखाने में काम पर लगाया गया था। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद बोस के नेतृत्व में सिंगापुर में 25 दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। नेता सुभाषचन्द बोस के साथ मिलकर कई लड़ाई लड़ी। 15 अगस्त 1972 को उन्हें दो ताम्रपत्र मिले, जिनमें से एक इंदिरा गांधी से और दूसरा उत्तर प्रदेश सरकार से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें