फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में बढ़ा संक्रमण, जोन पर पेंच फंसा और प्रशासन ने रोक लिया रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लॉकडाउन 4 के लिए प्रशासन ने व्यापारियों के सुझाव के बाद रोस्टर की तैयारी कर ली थी, लेकिन बड़ौत में सब्जी आढ़ती के पॉजिटिव मिलने से संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इस कारण देर रात तक रोस्टर जारी नहीं किया जा सका। लखनऊ से जिलों के जोन की सूची जारी नहीं की गई है, जिस कारण रोस्टर की सूची देर रात तक लटकी रही। डीएम शकुंतला गौतम ने व्यापारियों के सुझाव मिलने के बाद एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन सिंह को रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए थे। नोएडा में काम करने वाली बड़ौत के एक मीडियाकर्मी और सब्जी आढ़ती को पॉजिटिव मिलने के बाद संशय के हालात बन गए हैं। इस कारण देर रात तक रोस्टर पर अंतिम फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन

तैयारी में जुटे दुकानदार
बागपत। प्रशासन की ओर से बुधवार को रोस्टर जारी करने की बात कही गई थी, जिस कारण दुकानदारों ने तैयारियां की। साफ सफाई भी कराई गई। लेकिन अभी संशय बना हुआ है।
इसलिए रोका गया रोस्टर
बागपत। प्रशासन को आशंका है कि दुकानें खुलते ही ईद के त्योहार की खरीदारी बढ़ेगी। इसके अलावा बड़ौत में बड़ा देहात क्षेत्र भी लगता है, जहां से आवागमन होगा। इस वजह से दुकानें खोलने से संक्रमण का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई छूट अभी नहीं, पुराने नियम जारी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार से नई छूट लागू नहीं होगी। अभी पुराने नियमों पर ही दुकानें खुलेंगी और सामान की बिक्री होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें