खेकड़ा। सीएचसी प्रभारी डॉ ताहिर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती छह रोगियों में पांच बड़ौत के लैब टेक्नीशियन के परिवार के थे। इनमें मां और बेटे स्वस्थ होकर घर चले गए है। एक रोगी बागपत सीएचसी का वार्ड ब्वॉय है। बुधवार को बड़ौत में मिले कोरोना पॉजिटिव आढ़ती को भी यहां भेज गया है। इस तरह यहां भर्ती संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है।