फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक डॉ. रामकरण ने छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के सरदार पटेल इंटर कालेज बली में वैज्ञानिक डॉ.रामकरण शर्मा का स्वागत करते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी/अग्रवाल मंडी टटीरी। बौलनी के ग्वालीखेड़ा के मां बालिका डिग्री कॉलेज और अग्रवाल मंडी टटीरी के सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में शुक्रवार को वैज्ञानिक डॉक्टर रामकरण शर्मा का फूलमाला पहनाकर और तिलक कर सम्मानित किया। डॉक्टर रामकरण ने बच्चों का सफलता का मंत्र दिया।
विज्ञापन

मां बालिका डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने छात्राओं को सफलता के शिखर पर पहुंचने का मंत्र दिया। कहा कि विद्यार्थी हर माहौल में खुद को कामयाब कर सकता है, बस लग्न होनी चाहिए। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने डॉ. रामकरण शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, सचिव डॉ. रवि पंवार, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, मैनेजिंग डायरेक्ट डॉ. शबाना, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. गीता, डॉ. अमित सोलंकी, डॉ. साबरा, पूजा, डॉ. सचिन कुमार, नसीम खान, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में डॉ रामकरण शर्मा ने बच्चों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य नवाब सिंह, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विश्वराज सिंह, मैनेजर तेज सिंह, महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, संजीव शर्मा, पवन कुमार, सुभाष चंद्र, अनुज शर्मा, अनिल कुमार, वेद प्रकाश, पंडित नीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें