फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस खाई में गिरी, कई घायल

Sun, 03 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में कोताना-जागोस मार्ग पर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी गई। हादसे में बस में सवार 25 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई, जबकि दो छात्राओं को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया, वह शराब के नशे में था। शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह वंशिका पब्लिक स्कूल शबगा की बस आदलाबाद कोताना से बच्चों को लेकर स्कूल में जा रही थी। कोताना और जागोस के बीच बस किसी वाहन को बचाने में खाई में जा गिरी। बस में सवार 25 बच्चों की चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को निकाला। इसकी सूचना पर अभिभावकों में हड़कंप मच गया। कई अभिभावक मौके पर पहुंचे और मामूली रूप से घायल अपने बच्चों को साथ ले गए।

जबकि आदलाबाद निवासी कक्षा 11 की छात्रा अंजलि पुत्री श्याम सिंह और कक्षा एक की छात्रा हिमांशी पुत्री शिवनंदन को गंभीर घायल होने पर बड़ौत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि बस चालक का नाम पवन है और वह नशे की हालत में था। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


मैजिक-कार की भिड़ंत, छह घायल
पिलाना। बागपत से मैजिक गाड़ी सवारी लेकर शनिवार को मेरठ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी पिलाना भट्टे के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने मैजिक में टक्कर मार दी। इससे मैजिक में सवार यात्री वीरेंद्र, अशोक, आदित्य, हासमीन, तब्बसुम और नीलम घायल हो गए।  काफी लोग एकत्र हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें