फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चालक-परिचालक को पीटा, हंगामा

Sun, 03 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में गढ़मुक्तेश्वर से सोनीपत जा रही हरियाणा रोडवेज बस को गौरीपुर मोड़ पर खड़ी करने के आरोप में चालक और परिचालक की यातायात पुलिस ने बुरी तरह से पिटाई की। इसके विरोध में बस के चालक ने यमुना पुल पार करके सड़क पर बस खड़ी कर दी। इससे मार्ग पर जाम लग गया। दोनों राज्य की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाबुझा कर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन


रोडवेज बस (एचआर 69ए-9977) के चालक सतवीर और परिचालक अनुज का आरोप हैं कि वे करीब तीन बजे गौरीपुर मोड़ पर पहुंचे थे और सवारी उतारने के लिए बस रोक दी। इसी दौरान यातायात पुलिस ने रोड जाम लगाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उनकी बुरी तरह से पिटाई की।

उसके बाद पुलिस वालों ने चलती बस को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसके विरोध में बस चालक ने यमुना पुल पार करके बस को सड़क के बीचोबीच खड़ी कर दी। इससे दोनों ओर जाम लगा रहा। हरियाणा की सोनीपत और यूपी की बागपत पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों राज्यों की पुलिस ने दोनों को किसी तरह समझाबुझा कर जाम खुलवाया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बागपत टीएसआई अनुराधा सिंघल का कहना है कि गौरीपुर मोड़ पर हरियाणा रोडवेज बस खड़ी होने के कारण जाम लग रहा था। चालक और परिचालक को वहां से बस हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने वहां से बस नहीं हटाई।
बस के चालक और परिचालक ने ही पुलिस वालों के साथ बदसलूकी की है। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।

ट्रक चालक  की पिटाई
बागपत। निवाड़ा चौकी के पास लगा जाम जैसे ही खुला, उसी समय एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार लोगों ने ट्रक चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे हंगामा हो गया। लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें