फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश जैन बने राष्ट्रीय जैन एकता मंच के अध्यक्ष

विज्ञापन
बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे आयोजित जैन एकता मंच के स्थापना समारोह कार्यक्रम म? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
राष्ट्रीय जैन एकता मंच के स्थापना समारोह कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर परिसर में राष्ट्रीय जैन एकता मंच के स्थापना समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जींद हरियाणा निवासी सतीश जैन अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ण्मोकार मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद एसके जैन ने ध्वजारोहण किया। रविन्द्र कुमार इंदौर और अनिल कुमार जौलापुर गोवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चयन हुआ। इसमें जींद हरियाणा निवासी सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, बड़ौत निवासी प्रमोद जैन राष्ट्रीय महामंत्री, सोनीपत निवासी मनीष जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और त्रिलोक चंद जैन बड़ागांव को राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। सोनीपत निवासी एसके जैन को राष्ट्रीय अनुशासन चेयरमैन, डा. डीपी जैन को राष्ट्रीय शिक्षा एवं चिकित्सा चेयरमैन, सहारनपुर निवासी राजेश जैन को राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष, राजेश जैन दिल्ली को राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष, सोनीपत निवासी मुकेश जैन को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, रूद्रपुर निवासी श्यामसुंदर जैन को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, सुनील जैन को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, विनोद जैन मुजफ्फरनगर को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया जैन को दिल्ली प्रदेश महिला शाखा मंत्री सर्वसम्मति से घोषित किया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोकचंद जैन ने किया। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के बागपत जिलाध्यक्ष नितिन जैन, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, अमित जैन, सुभाष जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें