बागपत में खेकड़ा के बड़ागांव में दुकान खोलकर ग्रामीणों से जेवर बनाने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये के चेक व नकदी लेकर तीन सराफ फरार हो गए। पीड़ित ग्रामीणों ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बड़ागांव निवासी दुष्यंत त्यागी, अनिल त्यागी, अंकुर त्यागी, साधना त्यागी और शालु त्यागी ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि लोनी और मेरठ के तीन युवकों ने बड़ागांव में ज्वेलर्स की दुकान खोली थी। उन्होंने उनसे सोने के जेवर बनवाने की बात की तो उन्होंने कहा कि अगर वह पूरे रुपये एडवांस में देंगे तो उनको जेवर सस्ते दाम में मिल जाएंगे। वह उन सराफ के झांसे में आ गए और करीब एक करोड़ के चेक व नकदी उन सराफ को दे दिए। वह तीनों युवक दुकान बंद कर वहां से भाग गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग