फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांकरौद के शिव मंदिर के पुजारी की ग्वालियर में बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सांकरौद गांव स्थित शिव मंदिर के पुजारी प्रदीप शर्मा का बृहस्पतिवार को ग्वालियर में निधन हो गया। उन्हें बुखार था और परिजन उपचार के लिए ग्वालियर ले गए थे।
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा पिछले 20 वर्ष से सांकरौद गांव के शिव मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। वह मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे। करीब 20 दिन पहले उन्हें बुखार आया था। उन्होंने पहले निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। ग्वालियर के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। पुजारी के निधन पर ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। सांकरौद गांव के संजय त्यागी, पप्पू धामा, देवेंद्र धामा और पालेराम ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें