फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज आवाज और भड़काऊ गाने न बजाएं डीजे संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बलरामपुर में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक बच्ची की मौत के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। गणेश चतुर्दशी से पहले पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में डीजे संचालकों को 75 डेसीबल से कम आवाज में गाने बजाने के निर्देश दिए गए। इससे अधिक तेज आवाज में गाने बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में आयोजित इस बैठक में इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणपति विसर्जन यात्रा में भड़काऊ या सांप्रदायिक गाने नहीं बजाए जाएं। डीजे संचालकों को माइकों से किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा, डीजे के ऊपर बैठकर रंग आदि उड़ाने पर भी रोक लगाई गई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मजदूरी मांगने पर पीटने का आरोप लगाया
बागपत। निवाड़ा गांव में मजदूरी के रुपये मांगने पर एक ट्रक चालक ने वकील के बेटे की पिटाई कर दी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इंद्रा कॉलोनी निवासी वकील ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि उसने ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी की थी। बुधवार को उसने ट्रक चालक से अपनी मजदूरी के रुपये मांगे थे। इस पर ट्रक चालक ने उसके बेटे को बुरी तरह पीटा। आरोपी ने ट्रक से कुचलकर जान से मारने की धमकी भी दी। वकील ने पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें