-श्वेतांबर स्थानाकवासी जैन समाज के तत्वावधान में चल रहा दीक्षा महोत्सव
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे में श्वेतांबर स्थानाकवासी जैन समाज की ओर से चल रहे पांच दिवसीय दीक्षा महोत्सव के दूसरे दिन दीक्षार्थी बाल ब्रह्मचारी स्वाति जैन की केसर की रस्म कराई गई। कार्यक्रम में कोलकाता से आई भजन गायिका ने भजन प्रस्तुत किए।
दीक्षा में स्वाति जैन को सर्वप्रथम उनकी माता संगीता जैन, बहन गरिमा जैन व अंशिका जैन ने केसर लगाया और भाई अर्पण जैन व भाभी दीपांशी जैन ने मंगल गीत गए। महिला मंडल ने केसर वर्षा करके और मंगल गीत गाकर खुशियां मनाईं। दीक्षार्थी स्वाति जैन ने संसार की नश्वर मोह माया का वर्णन किया। उन्होंने लोगों को आत्म कल्याण करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, महामंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जैन, मंत्री विकास जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मलिक, मूलचंद जैन, नीरज कुमार, दिनेश जैन मौजूद रहे।