फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राशन की कालाबाजारी पर की दुकान निलंबित, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर जांच के बाद दुकान निलंबित कर दी गई। इसमें आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली में राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मुगलपुरा के राशन डीलर शब्बर खां पर महिलाओं ने अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय और जिला आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया था। जहां महिलाओं ने राशन डीलर पर कई महीने से राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद दुकान निलंबित कर दी। जिला आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जांच के बाद राशन की दुकान निलंबित कर दी गई है। इस मामले में राशन डीलर शब्बर खां के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें