फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपक ने पांच दिन से दिल में पाल रखी थी रंजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहदेव हत्याकांड
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, पांच दिन पूर्व शराब पीते वक्त हुआ था दोनों में झगड़ा
किसी को उम्मीद नहीं कि दोस्त रूपक ही कर देगा सहदेव की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में पूर्व प्रधान राज सिंह के बेटे सहदेव की हत्या केवल पांच दिन पुरानी रंजिश में हुई है। सहदेव व पड़ोस में रहने वाले हत्यारोपी रूपक के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों साथ बैठकर शराब भी पीते थे। पांच दिन पूर्व शराब पीते वक्त हुए झगड़े के बाद हुई रंजिश में हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

सहदेव के भाई आनंद के अनुसार सहदेव व रूपक बचपन के दोस्त थे और वह शुरूआत से साथ रहते थे। वह अधिकतर साथ बैठकर शराब पीते थे तो खाना भी साथ ही खाते थे। उनके बीच पांच दिन पहले किसी बात को लेकर शराब पीते हुए झगड़ा हो गया था। उस झगड़े के बाद सबकुछ शांत था और किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि रूपक ने सहदेव से रंजिश रखनी शुरू कर दी है, जिसमें वह हत्या भी कर सकता है। अब सहदेव की हत्या के बाद जब रूपक का नाम सामने आया तो हर कोई इसलिए भी चौंक गया, क्योंकि दोनों काफी करीबी दोस्त थे। एसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही रूपक गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें