बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय किड्स खेल प्रतियोगिता कराई गई्र, जहां विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक वर्ग की किड्स हर्डल रेस में कक्षा एक के अरनव ने गोल्ड, शिवांश ने रजत, आयुष ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर दौड़ में रुद्र ने स्वर्ण, कबीर ने रजत, यश ने कांस्य, कॉन बैलेंसिंग रेस में भविष्य ने स्वर्ण, लविश ने रजत व वैभव ने कांस्य पदक जीता। हूप ऑन नोज रेस में उदय ने स्वर्ण, चांद ने रजत व शौर्य व मयंक ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में किड्स हर्डल रेस में आनया ने स्वर्ण, आराध्या ने रजत व अक्षी ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर दौड़ में अदिति ने स्वर्ण, आलिया ने रजत, सिया ने कांस्य पदक जीता। कॉन बैलेंसिंग रेस में आधिरा ने स्वर्ण, प्राची ने रजत, उम्मेहानी व लवी ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर राजीव कुमार, अक्षय अजीत, बबलेश कुमार, कृष्णा, हनित, कनिका आदि मौजूद रहे।