फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ागांव की टीम ने मवीकलां को 81 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुन्हैड़ा गांव में दूसरे दिन सोमवार को बागपत ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। वहां बड़ागांव की टीम ने मवीकलां को 81 रन से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहित एडवोकेट ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर बड़ागांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसमें शहजाद ने 38 और विभोर त्यागी ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछ करने उतरी मवीकलां की टीम ने 16.50 ओवर में 93 रन पर ही आल आउट हो गई। बड़ागांव की टीम ने 81 रनों से मैच जीत लिया। नीरज ने 16 रन बनाए। हनी त्यागी को दो विकट लेने, दस रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कपिल डेढ़ा, अरुण चौहान, मोहित वर्मा, मनीष, प्रिंस चौधरी, अभिषेक शर्मा व तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें