फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में डकैती

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डाका
विज्ञापन
बागपत के बिनौली में शुक्रवार की रात्रि में छह सशस्त्र बदमाश नकब लगाकर जय पारस पब्लिक स्कूल में अंदर घुसे और गार्डों के साथ मारपीट कर बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर ले गए।
विज्ञापन

 जय पारस स्कूल बिनौली में शुक्रवार की रात्रि में गार्ड कृष्णपाल निवासी जिवाना और राम कुमार माल माजरा ड्यूटी दे थे, तभी छह सशस्त्र बदमाश नकब लगार परिसर में अंदर घुसे और गार्डों के साथ मारपीट कर उन्हेें बंधक बनाकर उनके मोबाइल और 200 और 200 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़ने का प्रयास किया, ताला तोड़ने में सफल नहीं हुए। 
बदमाश स्कूल से 75 हजार रुपये कीमत का जनरेटर, स्टेप लाजर और लोहे का सामना (जिसकी कीमत 1.50 लाख बताई) आदि सामान लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्डों ने अपने को मुक्त किया और स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार जैन को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रबंधक मौके पर पहुंचे और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। इस संबंध में प्रबंधक ने बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें