फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मेरठ-बागपत मार्ग जाम 

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पिलाना में मेरठ मार्ग पर जाम लगाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के पिलाना के डौला स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की वाहन चालकों के साथ नोकझोंक हुई। आंदोलनकारियों ने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन

डौला स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर भाकियू का शनिवार को भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा जिला बागपत डार्क जोन में हैं, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। किसान सूखा और गन्ने का भुगतान न होने से परेशान है। नहरों की सफाई नहीं हो रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया उनकी मांगों में पूर्वी यमुना नहर चोपड़ा से नीचे आखिरी तक रजवाहा घोषित कर हर वर्ष सफाई का बजट जारी करें, नहरों की पटरियों की मरम्मत मनरेगा से, विनयपुर से ग्राम भगौट तक रजवाहे खुदाई, नहरों की पटरियों पर खड़ी झाड़ियों को कटवाने, यमुना नहर पर ठकरें बनवाई जाए, सिल्ट की सफाई, किसानों को गन्ना भुगतान आदि मांगें है। 
कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लगाया। इससे एक घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान धूम सिंह भगत, डॉ. तेजपाल, ब्रहम सिंह यादव, विजय गुर्जर, सतवीर गुर्जर, राजीव, आदेश, जितेंद्र, योगेश प्रधान, धर्मपाल सिंह, संजय धामा, सत्यवीर गुर्जर, आदेश कुमार,  राजेश, जीत सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें