बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें रालोद महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का गठन किया गया। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आहवान किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना व जिला अध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। जिसमें रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेणु तोमर सभासद ने रालोद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकरणी की घोषणा की। जिसमें कमला देवी, पूनम देवी धनौरा, कुसुम लाता सुल्तानपुर हटाना को उपाध्यक्ष, महासचिव पूजा तोमर एडवोकेट, सीमा देवी, मुन्नी देवी, जिला सचिव मुमताज खान, बेबी कश्यप, ममता राणा, रेखा देवी, प्रीति तोमर, ममता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सोनू, तहसील अध्यक्ष डिंपल पंवार, बडौत नगर अध्यक्ष निशु सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष छपरौली सुमन खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष बिनोली ज्योति जांगिड, ब्लॉक अध्यक्ष बागपत सुमन देवी को मनोनीत किया गया। बैठक में जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, विश्वास चौधरी, प्रमेन्द्र तोमर, मोहित मुखिया, विपिन ढ़िकाना, सभासद आशुतोष तोमर, रामकुमार चैयरमैन, पूर्व विधायक अजय तोमर आदि शामिल रहे।