फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से रालोद कार्यालय प्रभारी की मौत, अस्पताल में डेंगू पीड़ित तड़पती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डेंगू व बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। बुखार से रालोद कार्यालय प्रभारी की रविवार रात को मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थे और उनका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। उधर, सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले है, जिनका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को डेंगू पीड़ित एक मरीज तड़पती रही और उसे भर्ती नहीं किया जा रहा था। उसकी बहन ने हंगामा किया तो उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

नगर की कोर्ट रोड पर रहने वाले रालोद के कार्यालय प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा (45) को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था। वह निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराते रहे, लेकिन हालत खराब होने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, नगर की माता कालोनी की रहने वाली साजमा को डेंगू हो गया। हालत बिगड़ने पर बहन नाजमा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। आरोप है कि डाक्टरों ने उसका उपचार नहीं किया और वह एमरजेंसी के बाहर तड़पती रही। बहन नाजमा ने हंगामा कर दिया। इसके बाद ही इमरजेंसी से डाक्टर बाहर निकलकर आए और उसे भर्ती किया।
डेंगू के छह नए मरीज मिले
डेंगू के मरीजों का मिलना लगातार जारी है। जिले में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा 218 तक पहुंच गया है। इनमें से अधिकांश स्वस्थ हो चुके है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस तरह मरीज को भर्ती नहीं किया गया है तो यह गलत है। जांच कराई जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. दिनेश कुमार, सीएमओ।
गर्भवती को अस्पताल में भर्ती नहीं करने का आरोप
बागपत। पिलाना भट्ठे की रहने वाली आरती पत्नी शुभम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। आरती की बहन बबीता का आरोप है कि वह अपनी बहन को कई बार अस्पताल लेकर आ चुके है, लेकिन यहां पहले कुछ नहीं बताया गया। अब हालत ज्यादा खराब होने पर भर्ती करने से इंकार करते हुए उसको मेरठ लेकर जाने के लिए कह दिया गया। वहां काफी देर तक हंगामा करने के बाद वह उसे मेरठ लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें