फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने मनाया किसान क्रांति दिवस, सरकार पर गरजे

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 12 मांगों को लेकर बागपत, बड़ौत व खेकड़ा तहसीलों में धरना दिया
विज्ञापन

- वक्ता बोले, भाजपा सरकार में बढ़ रहा अपराध, राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रालोद नेताओं औरकार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसान क्रांति दिवस के तहत बागपत, बड़ौत, खेकड़ा तहसीलों में धरना दिया। वक्ताआें ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के साथ ही प्रदेश में अपराध चरम पर होने और अफसरशाही का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। राज्यपाल के नाम 12 सूत्री ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
बागपत में जिला कार्यालय से रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का खूब उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा पहले किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव देने की मांग करती थी और अब अपनी सरकार में गन्ने पर एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है। राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है और उनकी आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। सरकार को जल्द ही गन्ना भुगतान कराना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान है तो महंगाई के कारण हर किसी की कमर टूट गई है। डीजल-पेट्रोल के दाम दोगुने हो गए है और इससे हर वर्ग प्रभावित हुआ है। इन मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, जिला संयोजक नीरज पंडित, ओमवीर सिंह तोमर, ओमवीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाह, राजू तोमर सिरसली, ठाकुर ब्रज कुमार, रामपाल धामा, पप्पू पहलवान, जाहिद खान सभासद, देवेंद्र सिंह, राममेहर सिंह, संदीप प्रधान, जेएस पंवार, शाहिद अहमद, डा. साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव में दी जाएगी भाजपा को वोट की चोट
बड़ौत। रालोद कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि, बेराजगारी, सरकारी कंपनियों के निजीकरण और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ौत तहसील में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। सभी सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है तो किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। इन सभी मांगों को लेकर अब रालोद आंदोलन के लिए तैयार है। वक्ताओं का कहना था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब वोट की चोट के आधार पर दिया जाएगा। रालोद के मुखिया जयंत चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल, पूर्व विधायक गजेन्द्र मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, विश्वास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, प्रमेंद्र तोमर, मास्टर सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, मास्टर मनोज तोमर, बबली, नरेश डायरेक्टर, कुसुम पाल तोमर, इरफान मलिक, शकील सैफी, विकास प्रधान बाछौड, सूबेदार संजय चौधरी, रेणू तोमर, राजेन्द्र चौधरी, सुनील डांगी, विकास चौहान, गौरव तोमर, रामकुमार चेयरमैन, डॉ. योगेश जिंदल, जितेंद्र, सुुरेश मलिक, नरेश बरवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा को किसान विरोधी बताया
खेकड़ा तहसील में रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा को किसान विरोधी बताया। बकाया गन्ना भुगतान, कृषि कानून को रदद करने और गन्ना मूल्य घोषित करने आदि अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम अजय कुमार को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव डा. सुरेश चंद कौशिक, जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सोनू चौहान, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह सभासद, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जयकिशोर, खाप चौधरी जितेंद्र धामा, हेमचंद प्रधान, देवेंद्र धामा, राजपाल सिंह, अशोक त्यागी, संदीप, जयप्रकाश, रणबीर सिंह, राजकुमार, अनिल, सतबीर सिंह, तेजबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें