फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके में आई महिला को ससुराल छोड़ने के बहाने रिश्तेदार ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का निकाह मेरठ के एक युवक के साथ हुआ था। महिला अपने मायके आई हुई थी। पांच अक्तूबर को हापुड़ का रहने वाला महिला का रिश्तेदार गांव पहुंचा। वह रिश्ते में उसका देवर लगता है। उसने महिला को मेरठ स्थित ससुराल में छोड़ने की बात कही तो महिला उसके साथ कार में बैठ गई। आरोप है कि रास्ते में उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। महिला के अनुसार आरोपी ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी दानिश के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें