फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिका करेंगी सातवें ब्रिक्स यूथ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
ऋषिका। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
रामबाग कॉलोनी निवासी ऋषिका वर्तमान में आईआईटी रुड़की में कर रही पीएचडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। 31 अगस्त को होने वाले सातवें ब्रिक्स यूथ सम्मेलन में नगर की रामबाग कालोनी की रहने वाली ऋषिका भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। रुड़की आईआईटी मेें पीएचडी की छात्रा ऋषिका ‘एजूकेशन एंड कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर यूथ’ की थीम पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. गीता रानी ने बताया कि ऋषिका पुत्री स्वर्गीय रणबीर सिंह बड़ौत नगर की रामबाग कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता रालोद नेता थे। माता डॉ. सविता तोमर संजय गांधी पीजी कॉलेज, सरूरपुर खुर्द, मेरठ की प्राचार्या हैं। बताया कि 31 अगस्त को यह सम्मेलन वर्चुअल प्रारूप में होगा। इस सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन व साउथ अफ्रीका के युवा भाग लेंगे। ऋषिका इस यूथ सम्मेलन में ‘एजूकेशन एंड कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर यूथ’ की थीम पर अपने विचार रखेंगी। वह ब्रिक्स देशों के लिए एक एकादमिक कॉमन ग्रेडिंग प्रणाली का सुझाव देंगी। बताया कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने इस सम्मलेन में पूरे भारत में से केवल 15 छात्र-छात्राओं को चुना है। डॉ. गीता रानी ने कहा कि आज बेटियां नित नए आयाम गढ़ रही है और मिशन शक्ति अभियान को साकार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें