फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा के पास हिंडन नदी के किनारे खेत की खुदाई में मिला टेराकोट रिंग वेल

Sat, 08 Oct 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
शाहपुर बाणगंगा से मिले टेराकोट रिंगवेल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरनावा के पास हिंडन नदी के किनारे स्थित खेत की खुदाई के दौरान टेराकोट रिंग वेल (प्राचीन कुआं) मिला है। माना जा रहा है कि हजारों साल पहले यहां प्राचीन बस्ती रहती होगी, जिसमें इस कुएं का निर्माण कराया गया होगा। कुएं को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक का दावा है कि कुएं के पास हड़प्पा कालीन मृदभांड मिलने से सिंधु सभ्यता की मानव बस्ती के दुर्लभ प्रमाण मिले हैं। 
विज्ञापन


शाहपुर बाणगंगा निवासी किसान अजय त्यागी और राजीव त्यागी अपने खेत को ट्रैक्टर से समतल करा रहे थे। बृहस्पतिवार शाम खेत में ट्रैक्टर फंस गया। किसानों ने कुएं जैसा गहरा गड्ढा देखा। फावड़े से खुदाई की तो मिट्टी की गोल आकृति दिखाई दी। रात होने पर किसान अपने घर चले गए, लेकिन शुक्रवार को हकीकत जानने के लिए  दोबारा खेत में पहुंचे। करीब सात-आठ मीटर नीचे तक खुदाई की गई।

जेवी कॉलेज बड़ौत में इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ विजय लक्ष्मी और एमएम कॉलेज गाजियाबाद में प्रोफेसर डॉ केके शर्मा का कहना है कि इस तरह के रिंगवेल से यहां प्राचीन बस्ती होने की  पुष्टि होती है। 
विज्ञापन

 उधर, शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन मौके पर पहुंचे। उनका दावा है कि यह सिंधु सभ्यता की मानव पद्धति के टेराकोट रिंगवेल हैं। लोग पानी के लिए इस तरह के कुएं खोदते थे। यहां सिंधु सभ्यता की मानव बस्ती रही है।

कुछ हड़प्पा कालीन मृदभांड खंडित अवस्था में मिले हैं। टेराकोट रिंगवेल गोल पक्की मिट्टी के बने हैं। प्राचीन समय में मानव द्वारा अपनी बस्ती में बनाएं जाने वाले कुओं के प्रमाण है। हस्तिनापुर के अलावा दिल्ली के पुराने किले में इस तरह के अवशेष मिल चुके हैं। पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी।

सिंधु अवशेष मिलने से पहले भी बनी हैं सुर्खियां
बड़ौत। बागपत क्षेत्र पहले से ही पुरावशेषों के मिलने से सुर्खियों में रहा है। सबसे पहले बिनौली में मृदभांड मिलने से पुरातन विभाग ने कई माह तक इस साइट को कब्जे में लेकर कई महीने तक खुदाई की थी और काफी अवशेष यहां पाए गए थे। लेकिन बीच में ही इस खुदाई को रोक दिया गया। यदि यहां की फिर खुदाई शुरू की जाये तो और पुरावशेष यहां भारी मात्रा में मिल सकते हैं। इसके बाद चंदायन, बड़का, बामनौली के टीले से भी काफी मात्रा मेें पुरावेशष मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें