चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते एमएम डिग्री कॉलेज के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमएम डिग्री कॉलेज के छात्रों ने पाकिस्तान एवं चीन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भारत सरकार से पाक के खिलाफ ठोस कार्रवाई मांग करते हुए सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एमएम डिग्री कालेज के छात्रों ने कालेज से बाहर निकलने के बाद इकट्ठा हुए। उन्होंने पाक एवं चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्जिकल आपरेशन की प्रशंसा की।
उन्होंने पाक को मुंहतोड़ जवाब देने एवं चीन निर्मित वस्तुओं को नहीं खरीदने का आह्वान किया। कहा कि वह जब भी भर्ती निकलेगी सेना में भर्ती होकर सीमा पर पाक को सबक सिखाएंगे। इस दौरान आदेश, विपिन, मनीष, विनोद, अनिल, सूरज, बिट्टू, सचिन, विकास, मुकेश आदि मौजूद रहे।