फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बूथ, सेक्टर और विधान सभा कमेटी की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहित आनंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी और विधान सभा क्षेत्र कमेटी की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर बूथ व सेक्टर को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी को चुनाव जिताकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हाथ मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी रामकुमार वर्मा, डॉ. कमल सिंह राज, नितिन सिंह, श्यामसुंदर गौतम, केवल सिंह, हाजी फिरोज, शशिकांत, जयकुमार, इरफान पठान, बबलू कौशिक, हरपाल सिंह, मोहित, विक्रम भाटी व उपेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें