फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से पेयजल को तरस रहे न्यू कालोनी के लोग

विज्ञापन
बागपत के मेरठ रोड स्थ्ति न्यू कालोनी की पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईवे के कर्म? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मेरठ रोड स्थित न्यू कॉलोनी के लोग आठ महीने से पेयजल के लिए तरस रहे है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों को हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को ईओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

न्यू कालोनी की मंजू रानी का कहना था कि आठ माह से कालोनी में पेयजल की सप्लाई बंद है। इससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा रहा है। लता त्यागी का कहना था कि कालोनी के लोगों को पेयजल के लिए या तो हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर दूसरी कालोनी से पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उषा व रेखा त्यागी का कहना था कि कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कालोनी के लोगों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। ईओ ललित आर्य ने बताया कि मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के कारण कालोनी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नई लाइन बिछवाकर पेयजल की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें