फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मेरठ निवासी सड़क दुर्घटना में मृतक रिटायर्ड दरोगा संतोष कुमार शर्मा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत हाईवे पर सड़क हादसे में मेरठ निवासी यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। बालैनी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा संतोष कुमार शर्मा (62) पुत्र लखपत प्रसाद शर्मा सोमवार की दोपहर साथी वीरेंद्र पुत्र रामपाल के साथ बाइक से अपने साले सैड़भर निवासी कालीचरन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आ रहे थे। कालीचरन का एक दिन पहले निधन हुआ था। मेरठ-बागपत हाइवे पर चुनमुन रेस्टोरेंट के समीप सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी वीरेंद्र गंभीर रूप से से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बालैनी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे सुनील शर्मा ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है।
थाना प्रभारी का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट होता तो दरोगा की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें