फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण पर खर्च होंगे ग्यारह करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण पर खर्च होंगे ग्यारह करोड़ रुपये
विज्ञापन

बागपत। जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना नदी के किनारे बसे खेड़ा हटाना गांव में सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना के लिए 1147.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। बरसात के सीजन से पहले कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिसंबर को जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 52वीं बैठक आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को स्वीकृति दी गई। जिले में यमुना किनारे बसे खेड़ा हटाना गांव के लिए भी बाढ़ नियंत्रण सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1147.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि इससे गांव के लोगों को लाभ होगा। बाढ़ जैसी त्रासदी का भय नहीं रहेगा। सरकार का कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें