फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण दोबारा बढने से एक्यूआई 336 पर पहुंचा, 1500 तक हो रही ओपीडी

विज्ञापन
बागपत-मेरठ रोड पर धूल के बीच जाते वाहन चालक व लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
03 दिन पहले तक 300 पर पहुंच गया था एक्यूआई, सड़कों पर उठने वाली धूल भी बढ़ा रही परेशानी
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण बीमारियां भी बढ़ रही, सबसे ज्यादा सांस, आंख व गले में एलर्जी के रोगी बढ़ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हवा दोबारा से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि एक्यूआई) 336 पहुंचा गया। तीन दिन पहले एक्यूआई 300 से नीचे पहुंच गया था। प्रदूषण के कारण सांस, आंखों में जलन व गले में एलर्जी के रोगी काफी बढ़ गए है। जिला अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 1500 तक पहुंच गया है। डाक्टर दवाइयां देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे है।
दिवाली के बाद एक्यूआई कई दिन तक 400 से ऊपर रहा था। वह धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ और यह तीन दिन पहले 299 तक पहुंच गया। हालांकि हवा की ज्यादा हालत नहीं सुधरी, लेकिन दिवाली के बाद के दिनों के मुकाबले स्थिति काफी बेहतर होती दिख रही थी। अब दोबारा से प्रदूषण बढ़ने लगा है और एक्यूआई कई दिनों से 330-340 के बीच चल रहा है। इसका एक कारण टूटी सड़कों के कारण वाहन गुजरने पर उठते धूल के गुबार भी माने जा रहे है। इस कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में एलर्जी के मरीज बढ़ने शुरू हो गए। जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से करीब 1500 मरीज पहुंच रहे है और उनमें अधिकतर आंख में जलन के साथ ही गला खराब व स्किन रोग वाले होते है।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण गले में बढ़ रही एलर्जी व सांस की समस्या
ईएनटी सर्जन डा. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण गले में एलर्जी हो जाती है और इस समय प्रदूषण के कारण गले में समस्या के काफी मरीज आ रहे है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिनको सांस की समस्या है, उनको ज्यादा बाहर घूमने से बचना चाहिए और उनको भी मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों में जलन की परेशानी भी काफी हो रही है।
विज्ञापन

गर्म पानी का इस्तेमाल करने के साथ ही एहतियात रखे
सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत के अनुसार इस तरह के मौसम में सामान्य पानी भी पीने से बचना चाहिए। अगर गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहता है। ठंडा पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। घर से बाहर जाने पर मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
इस तरह बढ़ रहा एएक्यूआई
21 नवंबर 336
20 नवंबर 338
19 नवंबर 335
18 नवंबर -299
17 नवंबर 303
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें