फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती के लिए अभ्यास कराने के नाम पर वसूली

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन युवक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
युवाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर कब्जा और सेना की भर्ती के लिए अभ्यास कराने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को बावली, बिजरौल, मलकपुर, गुराना, बड़ावद, बामनौली, कंडेरा, जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, वाजिदपुर, हिलवाड़ी आदि गांवों के युवा तहसील पहुंचे। बताया कि क्षेत्र के काफी संख्या में युवा सेना और पुलिस भर्ती की तैयारियां को लेकर जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर सुबह-शाम अभ्यास करते है। आरोप लगाया कि कुछ माह से गुराना गांव के एक युवक ने खुद को कोच बताकर मैदान पर कॉलेज की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर लिया है। जो भी युवक मैदान पर अभ्यास करने जाता है, उनसे वसूली करता है। विरोध करने पर मारपीट कर मैदान से बाहर निकाल देता है। उन्होंने बताया कि युवाओं से वसूली करने और उन्हें डरा-धमकाने की ऑडियो व वीडियो उनके पास है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन व ज्ञापन देकर मांग करने वालों मेें मोहित, रोहित, बंटी, समीर, अमित, संदीप, आसिफ, दानिश, अनिकेत, कुलदीप, तनु, मनू, प्रदीप, अजय, प्रशांत, नकुल, सचिन, आकाश, सिद्धार्थ, विक्रांत, आदित्य, सोनू, अमन, सत्यम, विपिन, प्रिंस, गौरव, अरुण, मनीष, कल्लू, अजित, रूबिल, आदित्य बड़ावद, सुमित, सौरभ, शिवम, उदित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि युवाओं से अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य से बातचीत कर कोई ना कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उनके संज्ञान में यह प्रकरण नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो शारीरिक विभागाध्यक्ष से बातचीत कर तुरंत वसूली बंद कराई जाएगी। कॉलेज ने किसी को अपना मैदान नहीं दे रखा है। - डॉ. सतीश शर्मा, प्राचार्य, जनता वैदिक कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें