फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद भर में धूमधाम से मनायी गयी रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। संत शिरोमणि रविदास की जयंती जनपद भर में धूमधाम से मनायी गयी। जहां बैंडबाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई वहीं प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

लुहारी गांव में रविदास चौपाल पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ संजीव आर्य ने संत शिरोमणि महान संत गुरु रविदास के बताए हुए रास्ते पर चलने का आहवान किया। गांव के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, प्रधान सुधीर चौधरी, मांगेराम, विजयपाल, ओमपाल, डॉ. नरेश, राजपाल सिंह, रमेश, देवीदास, अजब सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजकुमार, बिंदर कुमार, आनंद कुमार, ओमा, रमेश श्रीभगवान, मोनू दांगी, सत्येंद्र, भीम सिंह, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
उधर वाजिदपुर में भी रविदास जंयती पर गांव के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गयी। संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। भाजपा जिला मंत्री दीपक भारती ने संत रविदास को याद किया। इस अवसर पर अनुज बरखा, अनिल, देवा सिहं, जयकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने भी रविदास जयंती धूमधाम से मनायी। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष राम हरि चौधरी, कुलदीप शर्मा, अनुज जैन, निरंकार सिंह, राजीव कुमार, सुभाष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर फतेहपुर पुट्ठी गांव में भी रविदास शोभा यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर अजय, धर्मेद्र, चन्द्रपाल, राहुल, मोहन, कृष्ण, संदीप, विजय, कृष्णपाल आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें