फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में संत रविदास की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। संत रविदास जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गगन धामा व गुलबीर धामा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां बैंड बाजों के साथ निकाली गई। झांकियों में डॉ भीमराव आंबेडकर, राधा कृष्ण की झांकी सहित दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा बिनौली रोड से चलकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए संत रविदास मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सेंसरपाल, संदीप धामा, देवेंद्र कुमार, नारायण, प्रमोद, यशपाल, बिट्टू, संजीव, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें