बागपत। नगर के उपभोक्ताओं ने राशन डीलरों के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीलरों पर घटतौली करने का आरोप लगाया। डीएम को दिए ज्ञापन में नगर के डीलरों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
उपभोक्ताओं का कहना था कि सरकार ने प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावन देने के निर्दश दिए है। नगर के राशन डीलर मानकों के अनुरूप राशन वितरण नहीं कर रहे है। राशन वितरण में घटतौली की जा रही है। एक कार्ड पर दो से तीन किलो कम राशन दिया जा रहा है। पूरा राशन न देने का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन डीलर उनका मशीन में अंगूठा लगवा लेते है और राशन नहीं देते है। उन्होंने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर सांठगांठ के चलते डीलरों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में शीला, पप्पी, रिसालो, रामपाल, बीना, राजू, अजय, , रजनी, मुन्नी, तिलक, असगरी, फातमा, राजकुमारी, मिथलेश, तिलक, कल्लू, चरण सिंह, बिरन, बबीता, विमला, पूनम, गीता, प्रेमी, रिेंकी सैनी, राजकुमार, राशमल, शेखर चौहान, सोनू मौजूद रहे।