फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा मे बैंड बाजो के साथ निकाली गई राम ध्वज यात्रा, सोमवार से होगी प्रोजेक्टर रामलीला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा में बैंडबाजे के साथ निकाली रामध्वज यात्रा
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर में शनिवार को बैंडबाजे के साथ रामध्वज यात्रा निकाल गई। वहीं, गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर भूमि का पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। सोमवार से प्रोजेक्टर रामलीला शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर में गांधी प्याऊ स्थल पर सोमवार से रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामलीला प्रोजेक्टर के माध्यम से बडे़ पर्दे पर शुरू होगी। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आज शाम चार बजे रामध्वज यात्रा जैन कॉलेज रोड स्थित सीताराम मंदिर से भगवान राम की आरती के साथ बैंडबाजे से शुरू हुई। हाथों में ध्वज लेकर चल रहे श्रद्धालु भगवान श्रीराम की जयजयकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बैंडबाजे भगवान राम को समर्पित भक्ति गीतों का गुणगान कर रहे थे। ध्वज यात्रा बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर संपन्न हुई। वहां भूमि पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार से शुरू होने वाली रामलीला को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस मौके पर कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार, सनी गुप्ता, रविकांत शर्मा, निरुद्ध शर्मा, जतिन कुमार, देव सिरोही, तरुण गुप्ता, सचिन रूहेला, अरुण धामा, विकास जैन, श्रद्धानंद पांचाल, नेतराम रूहेला, पुुनीत शर्मा, विपिन गुप्ता, नरेश शर्मा, राजू पांचाल, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें