फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से दोबारा ठंड का अहसास, फसलों के लिए नुकसानदायक

विज्ञापन
बिनौली क्षेत्र में शनिवार की सुबह होती ओलावर्ष्टि - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
शुक्रवार रात अचानक बदला मौसम, रुक-रुककर पहले बूंदाबांदी, फिर बारिश व ओलावृष्टि
विज्ञापन

बागपत/खेकड़ा/बिनौली/चांदीनगर। यहां बारिश के साथ ही कई जगह ओलावृष्टि होने से दोबारा ठंड का अहसास हुआ। जिससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश व ओलावृष्टि से आलू के साथ सरसों की फसल को नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां शुक्रवार रात अचानक मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह को बारिश हुई और बिनौली समेत कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग दोबारा से ऊनी कपड़े पहने नजर आए। तहसील क्षेत्र में बीती रात गरज के साथ कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके बावजूद कभी तेज हवाएं, कभी तेज धूप तो कई बार सुबह-शाम की ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार यहां सात मिलीमीटर बारिश हुई। इससे सरसों व आलू की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश से गन्ने के साथ प्याज की सहफसली खेती थोड़ी पिछड़ जाएगी। वहीं, चांदीनगर क्षेत्र के सिंगोली के किसान अनुदेव त्यागी, सतीश शर्मा, मणिराम ने बताया कि आलू की फसल खोदाई के लिए तैयार है, लेकिन बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें