फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नारी चौपाल लगाकर बालिकाओं व अभिभावकों को किया गया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में सबसे अधिक उपस्थिति पर बालिकाओं को मिलेगी 500 रुपये प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। स्कूलों में सबसे अधिक उपस्थित रहने वाली बालिकाओं को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। बालिकाओं को मिलने वाली धनराशि उनकी माता को प्रदान की जाएगी। शनिवार को जिले के 530 विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं व अभिभावकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सभी विद्यालयों को बालिकाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि शनिवार को विद्यालयों में महिला चौपाल लगाई गई। इसमें मिशन शक्ति अभियान, मीना मंच, जीवन कौशल व आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर चर्चा कर आर्ट व पोस्टर गैलरी का भी प्रदर्शन किया गया। चौपाल में बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली बाधाओं और उनके निराकरण के लिए बच्चों व बालिकाओं को बालिका शिक्षा व सशक्तीकरण पर आधारित फिल्म भी दिखाई गईं। इसमें पहेली की सहेली, खिलौना, राजकुमारी, मेरा हीरो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सभी विद्यालयों को सबसे अधिक उपस्थित रहने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 500-500 रुपये उपलब्ध कराए गए। उधर, छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नारी चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावकों और बालिकाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर रविता, अफसाना, बबीता, वार्डन मधु चौधरी, नीलम तोमर, स्वाति, मंजू, निशा, कविता, पिंकी देवी, बेबी, हरिदत्त, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नारी चौपाल में बालिकाओं ने उकेरे प्रकृति के रंग
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव निरोजपुर एम्मा स्थित जूनियर हाईस्कूल में जेंडर इक्विटी अंतर्गत आयोजित नारी चौपाल में बालिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के बीच प्रकृति के रंग उकेरे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित नारी चौपाल का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष ब्रिजेश देवी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्राओं ने स्टॉल लगाकर बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रकृति के विभिन्न रंगों से उन्होंने महिला सशक्तीकरण से संबंधित आकर्षक पोस्टर एवं स्लोगन तैयार करके अभिभावकों से वाहवाही लूटी। रंगोली प्रतियोगिता में बालिका खुशी, सोनम, पायल आदि द्वारा बनाई गई। रंगोली को सभी ने जमकर सराहा। बालिका सुरक्षा विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, वंशिका द्वितीय और पायल तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, खुशी द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष ब्रिजेश देवी ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान रीता सिंह, बिन्दर सिंह, प्रवीण शर्मा, मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें