खेकड़ा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बुधवार को कस्बे में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। चार दुकानों से डीएपी और एनपीके के आठ नमूने लिए।
जनपद में गेहूं फसल की बुवाई बडे़ पैमाने पर चल रही है। कई उर्वरक विक्रेता इसका लाभ उठाने के प्रयास में लगे हैं। इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची। इस पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार ने उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने पाठशाला बस स्टैंड और रेलवे रोड की चार दुकानों से डीएपी और एनपीके के आठ नमूने भरे। इससे उर्वरक विक्रेताओं में घंटों हड़कंप रहा। इसके चलते कई उर्वरक विक्रेता दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी का कहना है कि अब गेहूं बुवाई का पीक समय चल रहा है। उर्वरक विक्रेता इसका लाभ उठाते हुए मिलावटी उर्वरकों की बिक्री न करें। इसलिए कार्रवाई की गई है। सभी नमूने जांच के लिए लैब भिजवाए जाएंगे।