पोलियो दिवस पर खेकड़ा मे बच्चे को पोलियो खुराक पिलाती आंगनवाडी कार्यकत्री
- फोटो : KAHKRA
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बागपत सीएचसी पर किया अभियान का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएचसी बागपत पर सीएमओ डॉ दिनेश कुमार और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन एक लाख 27 हजार 892 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। सोमवार से टीमे घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। अभियान के लिए जिले में ट्रांजिट टीम और मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को दो साल बाद पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सभी सीएचसी व पीएचसी पर रविवार को पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। चिकित्साधिकारियों ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान शुरू किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि जिले में दो लाख 32 हजार 101 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन 785 बूथ, 69 ट्रांजिट टीम और 47 मोबाइल टीम ने एक लाख 27 हजार 892 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएगी। इस मौके पर अनुज श्रीवास्तव, संजय कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।