फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवक की सोच ऊंची होनी चाहिए: भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने शुक्रवार को ग्वालीखेड़ा गांव में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सचिवालय का उद्घाटन किया। कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर देश में रह रहे विपरीत विचारधारा के लोगों की बोलती बंद कर दी है।
विज्ञापन

कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दल राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं। जनता को निशुल्क में सुविधाएं देने वाली सरकारें गलत कर रही है। राजनीति को सेवा की दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसेवक की सोच ऊंची होनी चाहिए। हमें जातपात से ऊपर उठकर अच्छे चरित्रवान शिक्षित व सामाजिक जनसेवक चुनना चाहिए। इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ. विभाष राजपूत, इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान दीपक शर्मा को सम्मानित किया। पूर्व प्रधानाचार्य सेवकराम की अध्यक्षता व अमरेश शास्त्री के संचालन में हुए समारोह में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, महंत साधुराम स्वामी, ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्रधान दीपक शर्मा, ब्रजमोहन शास्त्री, रमेश कुशवाहा, प्रांजल शर्मा, देवेंद्र सोनी, धर्मबीर, विपिन शर्मा, मास्टर सतेंद्र, अंकुर शर्मा, अमीलाल, संजीव शर्मा, कल्याण सिंह, रमेश, राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें