फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दुनियावी तालीम भी जरूर दें: मौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मेन बाजार स्थित मस्जिद फूंसवाली के मदरसा अरबिया नूरिया में एक दिवसीय सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इसमें दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष कारी उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि इस्लाम वह मजहब है जो आपस में मिलजुल कर रहने, मुल्क की एकता की तालीम देता है। दीन-ए-इस्लाम जिंदगी गुजारने का बेहतर तरीका है। इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। मौलाना आरिफ उल हक ने समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। कहा कि समाज में फैल रही इन कुरीतियों की वजह से हर इंसान परेशान है। इंसान सच्ची बातों को लोगों तक पहुंचाए और झूठी बातों से बचे। बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी जरूर दें। जलसे की अध्यक्षता मौलाना बिलाल और संचालन मदरसे के नाजिम मौलाना आरिफ उल हक ने किया। इस मौके पर मुफ्ती अब्बास जिलाध्यक्ष जमीयत उलमा-ए-हिन्द, मौलाना बिलाल हुसैन, मौलाना इसराइल, कारी अब्दुल वाजिद, कारी साबिर, मौलाना रियाज, कारी इरशाद, मौलाना रिजवान, मौलाना शुऐब, मौलाना अय्यूब, मौलाना दानिश, मुफ्ती अकरम, मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें