फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जन-जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के शिविर के छठे दिन स्वयं सेविकाओं ने नगर में जन-जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी के निर्देशन में शिविर का शुभांरभ ईश वंदना, लक्ष्य गीत व रासेयो गीत से हुआ। स्वयंसेविकाओं ने वार्ड-11 में श्रमदान किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. प्रशांत यादव एवं राजकुमार ने नई शिक्षा नीति को सकारात्मक एवं रोजगारपरक बताया। स्वयंसेविकाओं को कैरियर संबंधी टिप्स भी दिए। आपदा प्रबंधन के अंतर्गत फायर ब्रिगेड बड़ौत से विनोद कुमार एवं सचिन कुमार ने स्वयंसेविकाओं को आग लगने पर बचाव एवं राहत का प्रशिक्षण दिया। क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. वीना काठपालियां ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए बेटियों को सजग होना चाहिए। प्राची, शालू, शिवांगी, प्रियांशी, अंकिशा, अंतिम, आयुषी, तनु, सलोनी, मीनू, साक्षी का योगदान रहा। डीएस भवन में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम ईकाई के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। डॉ. जीपी सिंह, डा्ॅ. अरविंद त्यागी, अंकित कुमार, आशीष शर्मा, पंकज कुमार, राजाराम, रिंकू, योगेंद्र कुमार, शहराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें