फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रियंका गांधी व चंद्रशेखर का सरकार पर भेदभाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में निर्वाण महोत्सव में हुए मचान हादसे के पीड़ितों को अभी तक मुआवजा देने की घोषणा नहीं किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी व आसपा सांसद चंद्रशेखर ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं एनसीआर क्षेत्र के जैन समाज के लोगों ने भी इस पर सवाल उठाते हुए जल्द मुआवजा नहीं दिए जाने पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर संदेश जारी कर बड़ौत के निर्वाण महोत्सव हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को हादसा हुआ था और अभी तक भी प्रदेश सरकार ने पीड़ितों के परिवार को मुआवजा देना जरूरी नहीं समझा। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में हादसे के बाद तुरंत पीड़ितों के परिवार को मुआवजा दे दिया। इस तरह प्रदेश की भाजपा सरकार मुआवजा देने में भी भेदभाव कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ितों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि बड़ौत में जैन समाज के पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार मुआवजा देने में भेदभाव कर रही है। जब प्रयागराज के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जा सकता है तो बड़ौत के जैन समाज के पीड़ितों को मुआवजा क्यों नहीं मिल सकता। दोनों घटनाएं धार्मिक आयोजन से जुड़ी हुईं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि दोनों घटनाओं को एक नजरिये से देखते हुए मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें