अमीनगर सराय। कस्बा निवासी 12वीं की छात्रा प्रिया ने नेपाल में हुई दौड़ प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन कर दिया। दौड़ में भारत की ओर से गोल्ड लाने पर स्कूल व एकेडमी में हर्ष की लहर दौड़ गई।
नेपाल में स्पोर्टस डवलपमेंट एंड परफोमेन्स फेडरेशन इंडिया की ओर से इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें भारत की ओर से खेलते हुए शहीद भगत सिंह स्पोर्टस ग्रुप गाजियाबाद की एथलीट प्रिया शर्मा ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। कोच सुमित ने बताया कि प्रिया गाजियाबाद के बालिका एमएमएच इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। पहले भी प्रिया ने गोवा में हुई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर स्पोर्टस सेंटर का मान बढ़ाया। अबकी बार इंटरनेशनल में गोल्ड लेकर देश का नाम रोशन किया। प्रिया के गोल्ड मेडल जीतने की खबर सुनकर परिजनों में हर्ष की लहर है।