भड़ल गांव में भी चोरों ने एक मकान और दुकान के ताले तोड़े
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रेलवे फाटक के पास चोरों ने एक रेस्टोरेंट की छत उखाड़ कर नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। उधर, भड़ल गांव में भी चोरों ने एक मकान और दुकान के ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रेलवे फाटक के पास सोनू का महाराजा रेस्टोरेंट है। बताया कि सोमवार की रात करीब दो बजे एक शादी समारोह से लौटते वक्त उसने देखा कि दुकान में लाइट ऑन थी। दुकान का ताला खोलकर देखा तो अंदर रखा बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा खुला था। पीड़ित ने बताया कि तीन हजार की नकदी सहित करीब 25000 का सामान चोर चोरी कर ले गए। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। उसकी दुकान में इससे पूर्व भी दो बार चोरी हो चुकी है।
उधर, दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर करीब पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। सोमवार की रात चोरों ने दिनेश की परचून की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे दो चीनी के बोरे चोरी कर लिए। पास ही में खाली पड़े सुनील कौशिक के मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे फावड़े, तसले आदि लोहे का सामान चोरी कर लिए। इसके अलावा मुकेश के मकान के बाहर रास्ते पर लगी सोलर लाइट भी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने दोघट थाने पर इसकी सूचना दी है।