फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रधानाचार्यों को दी डिजिटल प्रयोग की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रधानाचार्यों को डिजिटल प्रयोग की जानकारी दी गई। इस मौके पर मोबाइल के जरिए प्रशिक्षण दिया गया।
सरकुलर रोड स्थित डायट परिसर में प्रधानाचार्यों का नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामली और मुजफ्फरनगर जिले के प्रधानाचार्योंं को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर विकास कुमार ने मोबाइल के जरिए फाइल को स्कैन और अपलोड करना सिखाया। इसके साथ ही डिजिटल सूचना और सामग्री को संगृहित और व्यवस्थित करने की प्रक्रिया को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर नीता जैन ने कहा कि डिजिटल की जानकारी कई कारणों से महत्वपूर्ण है। सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है। आज के दौर में डिजिटल शिक्षण को प्रभावी बना रहा है तो साथ ही टीमवर्क को भी बढ़ावा दे रहा है। प्रशिक्षण में डॉ़ राजेश कुमारी, सरोज तोमर, डॉ़ सविता, जितेंद्र, पंकज वशिष्ठ, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें