फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर चोरी के बाद अंधेरे में डूबा खाईखेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव खाईखेड़ी में आधे गांव की विद्युत आपूर्ति करीब 40 घंटे से बाधित है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
दो दिन पहले चोरों ने गांव खाईखेड़ी में शिव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर को खुर्दबुर्द कर उसका कॉपर का तार चोरी कर लिया था। इसके बाद से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जेई चंद्रप्रकाश द्वारा पुरकाजी थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आपूर्ति बाधित है। ग्राम प्रधान धीरज त्यागी, हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, दीपक त्यागी, भानू त्यागी ने बताया कि ग्रामीण परेशानी उठा रहे हैं। पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान धीरज त्यागी का कहना है कि विभाग से गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर रखने के लिए कहा गया था, मगर अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें