फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य व प्रोफेसर एसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन महिला शिक्षकों के साथ कॉलेज के ही सहायक प्रवक्ता द्वारा हाथापाई करने, प्रवेश संबंधी अभिलेख फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से क्षुब्ध कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसरों ने सोमवार को एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और एसपी से मिलकर आरोपी सहायक प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में पहुंची प्रोफेसरों ने बताया विगत दिनों कॉलेज के ही सहायक प्रवक्ता ने बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति की संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कीर्ति शर्मा के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर अभिलेख छीनकर रजिस्टर फाड़ दिया था और विरोध करने पर हाथापाई का भी प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर सहायक प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया था और उनके विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन तहरीर देने के कई दिन बाद भी कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर एसपी नीरज जादौन ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इसमें प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. सुनीता, डॉ. रेनू, डॉ. नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें