फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति लाजवाब : बिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी विरोध फ्रंट के अध्यक्ष सरदार मनिंदर सिंह बिट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति लाजवाब है। धारा 370 का हटना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 370 देश के लिए कैंसर की बीमारी की तरह थी। सात साल में आतंकवाद का डट कर सफाया हुआ है। अब पाकिस्तान से एक गोली चलती है तो भारत से 100 गोली जवाब में चलती है।
विज्ञापन

लुहारी गांव में रविवार को शौर्य चक्र प्राप्त शहीद पिंकू दांगी की प्रतिमा का अनावरण अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी विरोध फ्रंट के अध्यक्ष सरदार मनिंदर सिंह बिट्टा और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किया। इस दौरान सरदार मनिंदर सिंह बिट्टा ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद लाने वाले राजनीतिक लोग ही थे। नशे के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। भारतीय सेना आतंकवाद का जवाब देने के लिए मजबूत है। देश के विभाजन करने वाले तत्वों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इसके लिए वे जान की बाजी भी लगा देंगे। कहा कि मुझ पर दिल्ली में हमला करने वाले भुल्लर की फांसी राजीतिक दबाव में टली। इस मौके पर लाटियान खाप के चौधरी बिजेन्द्र सिंह, दांघड खाप चौधरी ओमवीर सिंह, उपेंद्र तोमर, बिजेपाल शबगा, हरेंद्र दांगी, कपिल प्रधान, मास्टर मनोज, कल्लू सिंह, जबर सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, रणसिंह प्रधान, अजित सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।
बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं : टिकैत
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छपरौली रोड के प्रांगण में गुरुकुल गंगोत्री गुरुकुल फॉर गर्ल्स का शुभारंभ सरदार मनिंदर सिंह बिट्टा भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किया। टिकैत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है। हमें बेटियों को पढ़ाना और आगे बढ़ाना चाहिए। बेटियों को समान अधिकार देनी चाहिए। इंडियन सिविल सर्विसेज में चयनित रवीजा ने बेटियों को आज के समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लड़कियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन आचार्य के पी सिंह जी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनकड़, सतेंद्र दांगी, भीम सिंह, अशोक प्रधान, रेनू पवार, प्रीति, ईशा, यासमीन, इसराना, राजेंद्र सिंह, राहुल सिंह, हरि प्रकाश, अंकित मलिक, मनोज, अमर दांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें